Uttarakhand – अखाड़ा परिषद ने की बड़ी घोषणा……अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद सनातन शिरोमणि बनेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बने मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा स्थापित होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन शिरोमणि बन जाएंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने यह उपाधि देने की घोषणा की है। अखाड़ा परिषद ने कहा है कि नागरिक अभिनंदन कर उन्हें सनातन शिरोमणि की उपाधि से अलंकृत करेगा।

करोड़ों सनातनियों का सपना 500 से अधिक वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यह सपना साकार होने जा रहा है और अखाड़ा परिषद दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित करेगा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मिलने के बाद आयोजित किया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी का कहना है कि प्रभु श्री राम ने अपने कारज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना उन्हें करोड़ों सनातनियों के सपने को साकार करने के निमित यह दायित्व सौंपा है और प्रभु श्री राम की इच्छा के बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो क्या कोई भी इस कार्य को संपन्न नहीं कर सकता था और इसलिए प्रभु के कार्य में हम सभी सनातनियों को खुले दिल और भाव से सहयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं वह प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि श्री राम का भी विरोध कर रहे हैं और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद प्रधानमंत्री से मिले समय के अनुसार दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन करेगा और उन्हें सनातन शिरोमणि की उपाधि दी जाएगी।