Uttarakhand – नैनीताल को मुख्यमंत्री द्वारा दी गई बड़ी सौगात……..पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में स्थित नैनीताल जिले के निवासियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बड़ी सौगात दी गई है।

बता दें कि नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और परिवहन विभाग के अंतर्गत नैनीताल के काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण परियोजना के लिए बजट को भी स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के लिए 67.82 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है और मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड व मैकेनाइज्ड पार्किंग निर्माण के लिए 34.03 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है और पिथौरागढ़ में आवास विभाग के तहत जाखनी तिराहा के पास बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण के लिए 5.56 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है।