Uttarakhand- विजिलेंस की रडार पर है नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के 12 अधिकारी…… जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड राज्य में विजिलेंस की रडार पर नैनीताल और उधम सिंह नगर के 12 अधिकारी है। बता दें कि अधिकारियों की संपत्ति की खुली जांच भी तेज गति से शुरू कर दी गई है। विजिलेंस का कहना है कि जैसे-जैसे मामले में तथ्य सामने आते रहेंगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

बता दे कि वर्ष 2022 में उधम सिंह नगर और नैनीताल में तैनात द्वारा अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था और शासन स्तर तक यह मामला पहुंच गया जिसके बाद शासन ने निर्देश दिए और विजिलेंस ने इन अधिकारियों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों पर लगे आरोप सही होने पर विजीलेंस ने शासन को अवगत कराया और शासन ने खुली जांच के निर्देश दिए। विजिलेंस अनिल मनराल के अनुसार जांच के दायरे में 12 अधिकारी आ गए हैं और खुली जांच के लिए अधिकारियों के नाम पर मौजूद संपत्ति या बैंक के खातों समेत अन्य रिकार्ड मांगे गए हैं। जांच के दायरे में चार अधिकारी नैनीताल और आठ अधिकारी उधम सिंह नगर में सेवा दे चुके हैं और अधिकांश अधिकारी राजस्व और जिला प्रशासन के हैं जिसमें पुलिस के भी एक या दो अधिकारी शामिल है।