तेंदुए का आतंक -: मां के सामने 4 साल के मासूम को तेंदुए ने मार डाला

ऊधमसिंह नगर| चारा काट रही मां के सामने खेत में खेल रहे 4 वर्षीय मालूम को तेंदुए ने मार डाला| यह मामला नानकमत्ता से सामने आ रहा है| जहां एक मां के सामने उसके चार वर्षीय मासूम को तेंदुए ने मार डाला| मां और आसपास चारा काट रही महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया| गले पर तेंदुए के दांत लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई|


सूचना पर वन विभाग व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
बीते रविवार शाम करीब 5:00 बजे ग्राम टुकड़ी निवासी सुखविंदर कौर पत्नी मंगल सिंह अपने चार वर्षीय बेटे जसवंत सिंह को लेकर गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी|

सुखविंदर ने बेटे को खेत की मेड़ के पास खेलने के लिए छोड़ दिया और चारा काटने लगी| इस दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया| तेंदुए को देखते ही मां और अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिससे घबराकर तेंदुआ मासूम को छोड़ गन्ने के खेत में चला गया| गर्दन पर तेंदुए के दांत लगने से मासूम की मौत हो गई|