
देहरादून| उत्तराखंड में मौसम तेवर बदलने के बाद एक बार फिर सामान्य हो गया है, लेकिन कपकपाती ठंड से राहत नहीं मिली|
उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की बारिश न होने तक सुखी ठंड इसी तरह परेशान करेगी| दूसरे दिन भी कोहरा छाने और पाला पड़ने से शीत दिवस जैसी स्थिति रही|
बीते शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री कमी के साथ 13.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दूसरे दिन शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 20.3 डिग्री रिकार्ड किया गया| सुबह से ही कोहरा छाने और पाला पड़ने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक शीत लहर ने परेशान किया|
आज रविवार को दून का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने के आसार है|
मौसम के बदलती पैटर्न में इस साल विंटर बारिश में होने तक विंड चिल इफेक्ट सारी रहेगा|
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इफेक्ट खत्म होने के बाद ही बादल बरसेंगे| मौसम विभाग केंद्र की ओर से जारी पुर्वानुमान के अनुसार, 17 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है|
