![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
रुद्रप्रयाग| अयोध्या के बाजार में इन दोनों रुद्रप्रयाग जिले में बन रहे श्रीराम मंदिर के प्रतीक भक्तों की पहली पसंद बन रहे है| केदार इनोवेशन संस्था द्वारा दो माह में 3000 से अधिक मंदिर के प्रतीक अयोध्या के लिए आपूर्ति किए जा चुके हैं| साथ ही मांग के अनुरूप और भी प्रतीक तैयार किए जा रहे हैं|
दरअसल, मंदिर के प्रतिकों को पाइनवुड से तैयार किया जा रहा है| केदार इनोवेशन के संस्थापक भास्कर पुरोहित टीम के साथ बीते 6 महीने से भगवान श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाने में जुटे हैं| जिला मुख्यालय से लगे भटवाड़ी और तिलवाड़ा में राम मंदिर के प्रतीक बनाने का काम किया जा रहा है| इस केंद्र में पुरोहित और उनकी टीम द्वारा 3.5 इंच से लेकर 4 फीट ऊंचाई तक के श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाए जा रहे हैं| जिनके मूल्य भी उसी हिसाब से निर्धारित किए गए हैं| एक प्रतीक को तैयार करने में 20 से 30 मिनट का समय लग रहा है| यह एक दिन में 55 से 60 नग तैयार हो रहे हैं| श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाने के लिए केदार इन्नोवेशन सेंटर द्वारा नई दिल्ली से पाइनवुड मंगाई जा रही है| यह 4 फीट लंबी व 4 फीट चौड़ी सीट के आकार में होती है, जो हल्के बादामी रंग की होती है| केंद्र द्वारा एक समय में पाइनवुड के दो से तीन पीस मंगाई जा रहे हैं| जिससे कार्य निरंतर चलता रहे|
केदार इनोवेशन श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाने के कार्य में 8 स्थानीय लोगों को रोजगार भी दे रहा है| इस कार्य में कुछ युवतियां व कुछ महिलाएं हैं, जो अपने घर परिवार की जिम्मेदारी निभाने के साथ खाली समय में प्रतीक तैयार कर रही है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)