Uttarakhand – राज्य के इस क्षेत्र में केवल जीपीएस लगे यात्री वाहन ही होंगे संचालित…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में पर्यावरण प्रदूषण कम करने के लिए सरकार यातायात के नियमों में भी सुधार कर रही है। बता दे कि राज्य के देहरादून में शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है।

यहां परिवहन विभाग में घंटाघर और परेड मैदान के आसपास 2 किलोमीटर क्षेत्र में बिना जीपीएस वाले सार्वजनिक यात्री वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया है। यह निर्णय संभागीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा लिया गया है और इन क्षेत्रों में केवल जीपीएस लगे वाहन ही संचालित हो पाएंगे। घंटाघर से दिलाराम चौक, सर्वे चौक, बिंदाल पुल और सहारनपुर चौक तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। 23 दिसंबर को गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में कुछ निर्णय गुरुवार को राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद सार्वजनिक कर दिए गए हैं और यातायात में सुधार को लेकर भी बड़े कदम उठाए गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित स्थल एवं मार्गों पर यात्री वाहन का संचालन होने पर वाहन का परमिट निरस्त कर दिया जाएगा इसके अलावा जोगीवाला- बद्रीपुर- नवादा- डिफेंस – कॉलोनी – आराघर – प्रिंस चौक- दर्शनलाल चौक- परेड ग्राउंड मार्ग पर संचालित ओमनी टाटा मैजिक के आवंटित परमिट में केवल 50% वाहन चलेंगे और अन्य बचे हुए 50% वाहन परेड मैदान- सुभाष रोड- मोहकमपुर- नवादा तक चलेंगे।