जरूरी सूचना -: रेलवे स्टेशन के स्टॉल पर अब इन दो चीजों का स्वाद नहीं ले पाएंगे यात्री, जाने कारण

देहरादून| रेल यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन पर दो चीजों का स्वाद चखने के लिए मिलेगा| आपको बता दे की रेलवे की ओर से स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है| जिससे इन चीजों की बिक्री पर तुरंत कार्रवाई होगी|


बता दें, ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन पर पेटीज और क्रीमरोल का स्वाद चखने को नहीं मिलेगा| अगर कोई वेंडर स्टेशन पर पेटीज और क्रीम रोल बेचता पकड़ा गया तो रेलवे उसे पर कार्रवाई करेगा| इसके लिए रेलवे की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है|


रेलवे की ओर से स्टेशन पर स्टाल लगाने वाले वेंडर को पहले से ही यह सूची दी जाती है| सूची के अनुसार ही वेंटर को स्टॉल पर उत्पाद बेचने होते हैं| रेलवे की उस सूची में पेटीज और क्रीमरोल नहीं है| इनकी बिक्री करना रेलवे के नियम कायदो के अनुसार गैरकानूनी है|


इसके अलावा बता दे कि अभी तक रेलवे की ओर से कुल्हड़ पर चाय दी जा रही थी, लेकिन नुकसान का सौदा साबित होने के बाद रेलवे ने पेपर कप पर चाय देने का फैसला लिया है| पेपर कप से मिलने वाली चाय की कीमत ₹5 और फ्लेवर वाली चाय की कीमत 10 रुपये है, जबकि कुल्हड़ में रेलवे को इस चाय पर नुकसान हो रहा था| ऐसे में अब फिर से रेलवे ने पेपर कप पर 150 और 170 एमएल चाय देने का फैसला लिया है|