Uttarakhand- नारी शक्ति का वंदन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर दिया बड़ा अपडेट

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने तराई में नारी शक्ति का वंदन करते हुए रोड शो के माध्यम से हजारों महिलाओं पर फूल बरसाकर कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही है बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे रही है।

उत्तराखंड निर्माण से लेकर राम मंदिर आंदोलन में महिलाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी की है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर महिलाएं आगामी 22 जनवरी को भव्य दीपोत्सव भी मनाएंगी । इसके अलावा मुख्यमंत्री का कहना था कि सरकार जल्द ड्राफ्ट मिलते ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने जा रही है। उन्होंने यह सब बातें रुद्रपुर में गांधी पार्क में आयोजित नारी शक्ति वंदन महोत्सव के दौरान कहीं। इसके अलावा यह भी कहा कि तराई मिनी इंडिया है यहां समाज के सभी धर्म के लोग रहते हैं और महिलाओं को लेकर उनका कहना था कि शीतलहर में भी महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता है और नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार नारी शक्ति वंदन महोत्सव का आयोजन भी कर रही है जिससे महिलाओं को स्वरोजगार व रोजगार से आत्मनिर्भरता मिलेगी।