
उत्तरायणी पर्व से लेकर 9 दिनों तक उत्तराखंड में श्रीराम गूंज रहेगी| 14 से 22 जनवरी तक उत्तराखंड में सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा| इस संबंध में सांस्कृतिक एवं धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल आयुक्त को आदेश जारी किए हैं| जिला व ब्लॉक स्तर पर महिला और युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूह समेत आम लोगों की सहभागिता से कलश यात्रा और झांकी निकाली जाएगी|
मुख्यमंत्री धामी के दिशा निर्देश पर संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग ने प्रदेशभर में सांस्कृतिक उत्सव का निर्णय लिया है| 14 जनवरी को उत्तरायणी पर्व है| इस दिन से 22 जनवरी तक अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक उत्सव मनाया जाएगा| इसमें विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा| जिसमें शहरी निकाय, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, सामाजिक संगठनों स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल दल, युवक मंडल दल, स्कूल-कॉलेज शामिल होंगे| इसके अलावा मंदिरों व घाटों पर दीपोत्सव, आरती, रामचरितमानस का पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा|
