
आज से उत्तराखंड में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है| बारिश व बर्फबारी होने से ठंड बढ़ेगी| साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी| मौसम विभाग केंद्र ने 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई है| जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा|
मौसम विभाग केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना बताई गई है| ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर सीधा असर पड़ेगा|
बता दें, सीजन में विंटर बारिश बहुत कम होने से दिन के सामान्य तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है| जबकि पाला और कोहरा छाने से रात का तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक नीचे आ रहा है| इस कारण मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले ज्यादा गलत व सूखी ठंड हो रही है| ऐसे में बारिश होने से भले ही तापमान में गिरावट आएगी लेकिन गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी|
वहीं मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से घना कोहरा छा रहा है| दिन के समय भी कोहरा छाने से लोग परेशानी में है|
मौसम विभाग का कहना है की बारिश होने के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा छंटेगा और धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी|
