श्रीराम के दर्शन के लिए पैदल अयोध्या निकले ‘हनुमान’, पढ़े पूरी खबर

ऊधमसिंह नगर| सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले रुद्रपुर शहर के सुशील गाबा अयोध्या में रामलीला के दर्शन करने पैदल निकल पड़े हैं| हाथ में सनातनी ध्वज थामे पैदल रवाना हुए सुशील ने 14 दिनों में अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य रखा है| और वह रोजाना 35 किलोमीटर पैदल चलेंगे|


सुशील बीते 8 साल से शहर की प्रमुख रामलीला में ‘हनुमान’ का किरदार निभाते आ रहे हैं| बीते दिवस सुबह सुशील ने शहर के प्रमुख श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से पैदल यात्रा की शुरुआत की|


उन्होंने कहा कि सुबह उठकर अचानक उनके मन में अयोध्या तक पैदल यात्रा करने का विचार आया था| जिसके बाद उन्होंने पैदल यात्रा करने का निर्णय लिया| उन्होंने कहा कि उनके साथ टीम वाहन से भी साथ चल रही है| पूरी कोशिश रहेगी कि वह 22 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाए और ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को धन्य कर लें| बताया की जगह-जगह मिल रहे लोग उनको धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं|