Uttarakhand -: बालिका दिवस पर बालिकाओं का होगा सम्मान, दिए जाएंगे स्मार्ट फोन

देहरादून| महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इस बार प्रदेश की 320 मेघावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा| वर्ष 2022 और 2023 की 10वीं और 12वीं की मेधावी बालिकाओं को सम्मान स्वरूप डिजिटल एजुकेशन डिवाइस (स्मार्ट फोन) दिए जाएंगे|


कैबिनेट मंत्री के कहा, महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है| आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, वह सभी क्षेत्रों में भागीदारी निभा रही है| बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है| मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में विभागीय तैयारी के निर्देश दिए|


कहा कि इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है| भारतीय समाज में काफी पहले से लैंगिक असमानता एक बड़ी चुनौती रही है| सरकार ने महिलाओं के विरुद्ध भेद-भाव की इस स्थिति को बदलने और सामाजिक स्तर में सुधार के उद्देश्य से कई अहम कदम उठाए हैं| जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, बालिकाओं के लिए मुफ्त या अनुदानित शिक्षा और कॉलेज विश्वविद्यालय में सीटों का आरक्षण शामिल है|