राम भक्त का एलान -: अयोध्या में रामलला के विराजमान होने तक यहां एक रुपये में होगी हेयर कटिंग

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे| इस खुशी में ऋषिकेश में एक रामभक्त मनीष सजवाण अपने सैलून में 22 जनवरी तक सिर्फ एक रुपये में हेयर कटिंग करेंगे| उन्होंने दो दिन से सेवा देना शुरू भी कर दिया है|

Advertisements


बता दें, दुर्गा चौक ऋषिकेश रोड स्थित एक सैलून के संचालक मनीष सजवाण ने अपने सैलून में अयोध्या में श्री राम के विराजमान होने तक लोगों की हेयर कटिंग एक रुपए में करना शुरू कर दिया है| मनीष श्री हनुमान चालीसा संगठन के अध्यक्ष भी हैं| दो दिन पहले उन्होंने सेवा शुरू कर दी है| प्रतिदिन 20 से 25 लोग सैलून में कटिंग करने के लिए आ रहे हैं|
मनीष सजवाण का कहना है कि भगवान श्री राम के प्रति श्रद्धा होने पर उन्होंने सेवा शुरू की है| उनका मकसद समाज को जागरूक करना है|


आपको बता दें कि पुरुषों की हेयर कटिंग 40 से 100 रुपये में होती है| कई संगठनों ने मनीष के कार्यों की सराहना की है|