उत्तराखंड -: पहली बार राजाजी रिजर्व में दिखा विलुप्त प्रजाति का हॉग डियर

यह शानदार खबर वन्य जीव प्रेमियों के लिए सामने आ रही है| राजाजी टाइगर रिजर्व में पहली बार विलुप्तप्राय शेड्यूल-वन का हिरन प्रजाति का प्राणी हॉग डियर (एक्सिस पोर्सिनस) यानी पाड़ा रिपोर्ट किया गया है| इससे पहले उत्तराखंड में कार्बेट टाइगर रिजर्व में पाड़ा की उपस्थिति दर्ज की गई थी|


राजाजी में हॉग डियर का मिलना यहां के ग्रास लैंड डेवलपमेंट के बेहतर काम को दर्शाता है| अखिल भारतीय बाघ गणना की चौथे फेज के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व में लगाए गए ट्रैप कैमरा में पार्क के पूर्वी भाग चिला रेंज में पाड़ा की तस्वीर कैद हुई हैं|
राजाजी के निदेशक डॉ. साकेत बडोला के मुताबिक, यहां हॉग डियर की उपस्थिति पार्क की बढ़ती जैव विविधता सीमा को दर्शाती है|


उन्होंने रिजर्व में हॉग डियर की उपस्थिति का श्रेय उनके आवाज में सुधार के लिए युद्धस्तर पर किए गए कार्यों को दिया और कहा कि हाल ही में विभिन्न आवास सुधार के कदम उठाए गए हैं| पार्क की जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए वनस्पति और शिकार को बढ़ाया जा रहा है ताकि शाकाहारी और मांसाहारी दोनों को अपने आवास में रहने, प्रजनन करने और अपनी आबादी का विस्तार करने के लिए आदर्श स्थितियां मिले| आवास सुधार कार्य के परिणाम देखने के लिए हाल ही में रिजर्व में विभिन्न स्थलों पर ट्रैप कैमरा लगाए गए हैं|