
उत्तराखंड राज्य में सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। बता दें कि राज्य के पौड़ी में घूस के मामले में प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है। अपर निदेशक बेसिक एसपी खाली द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं।
वर्तमान में पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक में उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रकाश तैनात है जिसे एडी बेसिक के पौड़ी कार्यालय से अटैच किया गया है और कुछ समय पहले कुछ शिक्षक और कार्मिकों ने चंद्र प्रकाश की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि वह शिक्षकों के सीसीएल, जीएफ के एडवांस और मेडिकल बिलों पर कार्यवाही के लिए सुविधा शुल्क के लिए दबाव बना रहा है तथा कुछ शिक्षकों से उसने पैसे भी वसूले। इन शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी का गठन किया और जांच में एक मेडिकल प्रतिपूर्ति के मामले में ₹40,000 की घूस लेने की पुष्टि भी हुई है। फिलहाल आरोपित को सस्पेंड कर दिया गया है।

