Uttarakhand – 5 साल की मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से अक्सर आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं। बता दे कि एक ऐसा ही मामला फिर से सामने आया है जहां सिडकुल क्षेत्र में 11 वर्षीय किशोर ने 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना काम किया।

मासूम की तबीयत बिगड़ने पर इस घटना का पता चला जिसके बाद परिवार वालों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई आरोपित और पीड़ित दोनों का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और किशोर के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है जिसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव व गोंडा जिले के रहने वाले दो परिवार सिडकुल क्षेत्र में आसपास रहते हैं दोनों परिवारों के मुखिया सिडकुल क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं और 5 साल की बच्ची बीते शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी तभी गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले दूसरे परिवार का किशोर उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची और उसकी तबीयत बिगड़ती देख घर वालों उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि की और इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया और पुलिस फरार किशोर को ढूंढने में जुट गई है। जल्द ही किशोर पकड़ में आ जाएगा इसके बाद पुलिस आगे के कार्यवाही करेगी।