Uttarakhand – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर किया हमला….. राम मंदिर को लेकर लगाए यह आरोप

उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर हमला करते हुए राम मंदिर को लेकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस दिन राम मंदिर को लेकर फैसला सुनाया उसी दिन देशवासियों के मन में मंदिर बन गया था।

अब भाजपा भगवान श्री राम के नाम पर राजनीति कर रही है और राम मंदिर देश के सभी नागरिकों का है तथा इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा 200 सीटों के आंकड़ों को भी नहीं छू पाएगी। बता दे कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में बीते शनिवार को पुरानी तहसील चौक स्थित राजीव गांधी कांप्लेक्स से राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क तक सांकेतिक पदयात्रा निकाली गई इस दौरान पूर्व सीएम ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह सब कहा। उनका कहना था कि श्री राम के प्रति प्रत्येक देशवासी की आस्था है लेकिन भाजपा श्री राम का भी राजनीतिकरण कर रही है। उत्तराखंड के बेरोजगार नौजवानों के साथ राज्य सरकार छल कर रही है और सैकड़ो संघर्षरत संगठन व नौजवान जो अपनी आजीविका की लड़ाई लड़ रहे हैं उनको गांधी पार्क जैसे स्थल से दूर धकेल दिया गया है जो कि अब एकता विहार के कोने में अपना रोना रोने के लिए मजबूर है। इस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं।