
उत्तराखंड राज्य के खटीमा से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां खटीमा में सुरई रेंज के जंगल के बीच स्थित भारामल बाबा के मंदिर में महंत और उनके शिष्य की तीन बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी है।
अस्पताल में भर्ती शिष्य ने बताया कि मंदिर में गुरुवार देर रात बदमाश पहुंचे और उन्होंने महंत बाबा गिरी हरि महाराज उम्र 58 वर्ष पर उनकी कुटिया के अंदर ही लाठी डंडों से हमला कर दिया। बाबा के चिल्लाने के बाद जब वहां पहुंचा तो बदमाशों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया इसके बाद बदमाशों ने मंदिर परिसर के टिन शेड में सो रहे शिष्य रूप सिंह निवासी खटीमा पर हमला कर दिया। बदमाश दो दान पात्रों की नगदी लेकर भी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस के पहुंचने तक महंत तथा उनके शिष्य की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

