खत्म हुआ फैंस का इंतजार…. अजय देवगन की रेड 2 का रिलीज हुआ पोस्टर…. जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन वर्ष 2024 में अपनी धमाकेदार फिल्मों के साथ एक बार फिर से सिनेमाघर में धूम मचाने वाले हैं। बता दें कि फैंस अजय देवगन की सिंघम अगेन का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब अजय देवगन की रेड 2 का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है जिसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और इसके साथ ही रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है।

टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अजय देवगन स्टारर रेड 2 का पोस्ट शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘ इंतजार खत्म हुआ’ अजय देवगन रेड 2 में आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापस आएंगे। बता दे कि 15 नवंबर 2024 को बड़े पर्दे पर एक और सच्चा मामला लाने के लिए तैयारी चल रही है और ऐसे में फैंस का इंतजार भी खत्म हो चुका है और रेड 2 बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।