Almora -: अब बीएसएनएल की समस्याओं का हल होगा व्हाट्सएप पर, जाने कैसे?

बीएसएनएल के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है| अब उपभोक्ताओं की समस्याओं का घर बैठे व्हाट्सएप चैट के जरिए समाधान होगा| व्हाट्सएप चैटबोर्ड सर्विस पर उन्हें नए फाइबर कनेक्शन लगवाने, शिकायत दर्ज करने की सुविधा मिलेगी और उन्हें इसके लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे|

Advertisements


दरअसल, इस संबंध में बीएसएनएल के अल्मोड़ा प्रचालन क्षेत्र के जीएम एमएस निर्खुपा ने कहा कि व्हाट्सएप चैट बोर्ड सर्विस से उपभोक्ता चैट के जरिए फाइबर कनेक्शन बुक कर सकेंगे| नया प्लाॅन के साथ ही बिल डिटेल की जानकारी उन्हें घर बैठे मिलेगी| इसके माध्यम से उपभोक्ता बिल कनेक्शन संबंधी हर शिकायत दर्ज करने के साथ ही इन पर कार्रवाई की जानकारी ले सकेंगे| अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें अब बीएसएनएल कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी|


बता दे, बीएसएनएल की ओर से जारी 18004444 नंबर से अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट बोर्ड सर्विस का लाभ ले सकेंगे| चैट बोर्ड पर दिए गए ऑप्शन को चुनकर अपनी समस्याओं को दर्ज करना होगा| इसमें उपभोक्ताओं को कई तरह की सुविधा मिलेगी| घर बैठे ही उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान आसानी से हो सकेगा|