अल्मोड़ा:- राजकीय महाविद्यालय मासी में मनाया गया राष्ट्रीय सुशासन दिवस….. पढ़े पूरी खबर

आज दिनांक 25 दिसंबर 2023 को सोमवार के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर राष्ट्रीय महाविद्यालय मासी अल्मोड़ा में प्रभारी प्राचार्य डॉ.पूरन राम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुशासन दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में डॉ. गौरव कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी एवं नवाचार की जानकारी प्रदान की गई। डॉ. राकेश कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड सुशासन के बारे में बताया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग भी किया गया। डॉ. पूरन राम ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ गौरव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार, डॉ. गौरव कुमार, रविंद्र सिंह नेगी ,सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।