
उत्तराखंड राज्य में पेड़ों को काटने को लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं और पेड़ों को काटना अपराध माना जाता है। बता दे कि रुद्रप्रयाग वन विभाग के कैंप कार्यालय में चंदन के पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है जिसे लेकर जांच भी शुरू हो गई है तथा यह पेड़ विभाग कार्यालय के पास ही काटे जाने के कारण सवाल भी उठ रहे हैं।
लगभग एक सप्ताह पूर्व वन विभाग कार्यालय जवाड़ी से सटे क्षेत्र में विभाग द्वारा लगाए गए चंदन के पेड़ काट दिए गए। बता दे कि यह पेड़ संरक्षित क्षेत्र में थे और किसने इन्हें काटा अभी तक इसका कोई पता नहीं चल पाया है विभाग द्वारा यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं लेकिन कैमरे खराब होने के कारण रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई और अब विभाग इसकी जानकारी जुटा रहा है। आखिर यह पेड़ किसने काटे मामले में जांच शुरू कर दी गई है और संरक्षित प्रजाति का पेड़ होने के कारण वन विभाग के माथे पर पसीने छूट रहे है। इसकी जानकारी जुटाने में स्वयं प्रभागीय वन अधिकारी जुट चुके है।

