
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमें यदि देश को महान बनाना है तो वेदों की ओर लौटना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से वेदों की ओर लौटने के लिए कहा।
उन्होंने महर्षि दयानंद के उद्घोष को अपने जीवन का ध्येय बनाने के लिए कहा और यह भी कहा की विडंबना है कि वेद आज भी आम लोगों की बहुत से दूर है इस प्रकार के कार्यक्रमों से ही वेदों में निहित ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। उन्होंने वेद विज्ञान एवं सांस्कृतिक महाकुंभ में समविवि में कहा कि हम सनातन को मानने वाले लोग हैं वसुदेव कुटुंबकम हमारा दर्शन है और इसके आधार पर भारत ने एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य के विचार के साथ जी-20 में दुनिया का नेतृत्व किया। इसके अलावा उनका कहना था कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज अभूतपूर्व रूप से भारत का सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है और लोगों में अपनी प्राचीन विरासत के प्रति गौरव का भाव उत्पन्न हो रहा है इस तरह से मुख्यमंत्री का कहना है कि यदि देश को महान बनाना है तो हमें वेदों की ओर लौटना होगा।