Uttarakhand- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन…… गुब्बारे छोड़ करी शुरुआत

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खेल महाकुंभ 2023 का उद्घाटन कर दिया गया है। बता दें कि आज से यानी कि मंगलवार के दिन से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ- 2023 की शुरुआत हो चुकी है।

इस कार्यक्रम को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित किया गया तथा गुब्बारे छोड़ते हुए सीएम धामी ने खेल महाकुंभ की शुरुआत करी। उद्घाटन के दौरान सीएम धामी का कहना था कि आप सभी जिस ऊर्जा और उत्साह के साथ यहां मौजूद है उसे देखकर पता चलता है कि सभी आयोजन के लिए तैयार है और उन्होंने महिला एथलीटों की भागीदारी को काफी सराहा। सीएम धामी का कहना था कि हमें राज्य में मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जाति, धर्म, लिंग और वित्तीय स्थिति के बावजूद कोई भी व्यक्ति पूरी तरह से अपनी प्रतिभा के आधार पर खेलों में भाग ले सकता है और महिलाओं की भागीदारी इस दौरान काफी सराहनीय है। बता दे कि खेल महाकुंभ में सीएम धामी ने बच्चों के साथ भी समय बिताया।