Uttarakhand -: कुमाऊं कमिश्नर ने सरकारी दफ्तरों में मारा छापा, मचा हड़कंप

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया| इस दौरान उपजिलाधिकारी कार्यालय की पार्किंग में जमा पर्ची में अनियमितता पाई जाने पर पार्किंग स्वामी को नोटिस देने के निर्देश दिए गए| साथ ही वहां कार्यालय में साफ-सफाई नहीं होने पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी को नियमित साफ-सफाई के साथ ही डस्टबिन भी रखने के निर्देश दिए|


इस दौरान दीपक रावत ने कहा कि साफ-सफाई की नियमित मॉनीटरिंग भी अधिकारियों द्वारा की जाए|
उपजिलाधिकारी कार्यालय में 143 प्रकरणों में दिनांक रहित आवेदन एवं लंबित आवेदनों के प्रकरणों की जानकारी नहीं देने पर तहसीलदार एवं आरए संजय तिवारी का स्पष्टीकरण तलब किया| दोनों कार्यालय में रात्रि गार्ड की संख्या में कम होने पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि शीघ्र गार्डों की तैनाती की जाए|


कहां, इन कार्यालय में आमजनमानस के कार्य किए जाते हैं| काफी संवेदनशील अभिलेख कार्यालय में रहते हैं| इसीलिए शीघ्र कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए|
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं की जनता से संबंधित कार्यों के लिए उपजिलाधिकारी एवं तहसील कार्यालय में लंबित रजिस्टर होना अनिवार्य है की कितने लोगों के प्रकरण पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कारण क्या था?
उन्होंने कहा कि भविष्य में कार्यालय में लंबित प्रकरणों के लिए रजिस्टर न मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी|