
lरल में कोरोना का नया वेरिएंट जेएन.1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है| यहां संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्ति की जांच और निगरानी को लेकर प्रदेश सरकार भी एनओसी जारी कर सकती है|
सोमवार को केंद्र सरकार ने केरल में कोविड-19 का नया मामला सामने आने के बाद सभी राज्यों को जांच और निगरानी बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं| केंद्र की गाइडलाइन पर प्रदेश सरकार भी सभी जिलों को कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है|
वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य अधिकारी डॉ. पंकज सिंह के अनुसार, केरल में कोविड-19 का नया वेरिएंट मिला है| इसे लेकर केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं| हालांकि प्रदेश में अभी तक कोविड-19 के नए वेरिएंट से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है| एहतियात के तौर पर जिलों को निगरानी और जांच के संबंध में पूर्व की भांति दिशानिर्देश दिए जाएंगे|

