हेलीकॉप्टर हादसे से पहले विजय पर्व के लिए संदेश छोड़ गए थे विपिन रावत, एक बार जरूर जाने क्या था संदेश

भारतीय सेना 1971 की लड़ाई में अपनी जीत की 50वीं वर्षगांठ विजय पर्व के तौर में मना रही है| सीडीएस बिपिन रावत इस विजय पर्व को मनाने के लिए बहुत उत्साहित थे|


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीडीएस बिपिन रावत ने इस मौके पर देश के जांबाज जवानों के लिए हेलीकॉप्टर हादसे से पहले एक खास संदेश छोड़ा है| इस वीडियो संदेश को रविवार को विजय दिवस की क्लोजिंग सेरिमनी में प्ले किया जाएगा| हेलीकॉप्टर हादसे में अपनी जान गवाने वाले देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत के इस भावुक वीडियो संदेश को सुनकर सभी की आंखें नम हो गई|


इस वीडियो संदेश में सीडीएस विपिन रावत ने कहा है ” स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के सभी भारतीय जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं| भारतीय सेना की 1971 लड़ाई में जीत की 50 वीं वर्षगांठ को हम विजय पर्व के तौर पर मना रहे हैं| मैं इस पावन पर्व पर सशस्त्र सेनाओं की वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं| 12 से 14 दिसंबर तक इंडिया गेट पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है| हम सभी देशवासियों को इस विजय पर्व में शामिल होने की अपील कर रहा हूं|”


इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं आज भारतीय सेना के उन सभी सैनिकों के बलिदान को नमन करता हूं जिनकी वजह से 1971 के युद्ध में भारत में ऐतिहासिक विजय हासिल की थी|