उत्तराखंड -: विभाग को पुरस्कारों के लिए नहीं मिले खिलाड़ी और प्रशिक्षक

उत्तराखंड सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं| इसके बावजूद भी विभाग को देवभूमि उत्तराखंड खेलरत्न, हिमालय रत्न खेल पुरस्कार, द्रोणाचार्य और लाइफ टाइम वर्ष 2022 के पुरस्कार के लिए इस साल एक भी अर्ह खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षण नहीं मिला|


खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर के मुताबिक, इन पुरस्कारों के लिए विभाग को राज्यभर से 44 आवेदन मिले थे, जो आवेदन मिले उसमें से कोई भी खिलाड़ी और प्रशिक्षक पुरस्कारों के लिए तय मानकों को पूरा नहीं कर रहा है|


बता दें खेल विभाग की ओर से खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हर साल राज्य स्तर के विभिन्न पुरस्कारों से पुरुस्कृत किया जाता है| जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को देवभूमि उत्तराखंड खेलरत्न पुरस्कार और हिमालय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, जबकि प्रशिक्षकों को हर साल देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है|