
उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले में इन दिनों पानी की काफी किल्लत हो रही है। बता दें कि अल्मोड़ा के रानीखेत तहसील में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और ताड़ीखेड़ विकासखंड के कई गांव में पेयजल की किल्लत के कारण लोगों में आक्रोश है।
क्षेत्र में पुनर्गठन के अभाव में पुरानी पेयजल पंपिंग योजनाएं जवाब दे चुकी हैं और आए दिन लाइन फट रही है जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। सुदूरवर्ती ड़ोरब ,टूनाकोट , बजीना आदि गांव में पिछले एक हफ्ते से पानी की किल्लत चल रही है लेकिन ग्रामीणों की सुनने वाला कोई नहीं है। पानी के मामले में ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हो पाया तो वह आंदोलन करेंगे। डोरब, बजीना, टूनाकोट समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है और यहां आए दिन पानी की समस्या लगी रहती है। एक हफ्ते से लोग काफी परेशान है और कई बार विभाग से इस संबंध में योजना के पुनर्गठन की मांग भी कर रहे हैं लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं मिल पाया है। गांव में पानी की किल्लत उत्पन्न हो चुकी है। सामाजिक कार्यकर्ता कविता जोशी के अनुसार पिछले एक हफ्ते से पेयजल की समस्या बनी हुई है संस्थान के अधिकारियों को इस मामले में सूचना दी गई लेकिन अभी तक इसका निराकरण नहीं हो पाया है।

