आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियां कर रही हैं ऐसे में वर्तमान में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने भी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कमर कस ली है भाजपा ने अपने प्रत्येक विधायक को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में झोंक दिया है पार्टी द्वारा प्रत्येक विधायक को चुनाव को लेकर काफी निर्देश दिए गए हैं। जिसमें से प्रत्येक विधायक को अपने क्षेत्र में सौ नुक्कड़ सभाएं तथा 1000 रूम मीटिंग करनी अनिवार्य है।
विधानसभा चुनाव को लेकर यह निर्णय भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया। यह लक्ष्य आचार संहिता लागू होने से पहले दिया गया है। तथा इस दौरान विधानसभा के हर बूथ पर विधायकों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। ना सिर्फ नुक्कड़ सभाएं और रूम मीटिंग बल्कि विधायकों को विजय संकल्प यात्रा का रोडमैप भी बताया गया। विजय संकल्प यात्रा आगामी 18 दिसंबर से गढ़वाल मंडल में हरिद्वार वह कुमाऊं मंडल में बागेश्वर से शुरू की जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा जानकारी दी गई है कि नुक्कड़ सभाओं का आयोजन एक हफ्ते बाद शुरू होगा।
तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि भाजपा के लिए विजय प्रतीक्षा कर रही है। इसके लिए उन्होंने अपने विधायकों से कहा कि सभी विधायक अपनी अपनी तरफ से आगामी चुनाव के लिए जुट जाएं क्योंकि भाजपा ने अपने पौने 5 साल तक जनता की सेवा की है और जनता का विश्वास हासिल किया है और आगे भी जनता भाजपा पर विश्वास बनाए रखेगी तथा अपने आशीर्वाद के साथ उत्तराखंड में इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनाएगी। इस बैठक के अवसर पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, गणेश जोशी, अरविंद पांडे, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार सहित 40 से भी अधिक विधायक मौजूद रहे।