उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में दुग्ध पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक के 91 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है| इसके लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं|
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 3 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं|

Advertisements

भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी आयोग कि वेबसाइट पर देखी जा सकती है| अभी भर्ती के लिए 25 फरवरी को परीक्षा की संभावित तिथि तय की गई है| ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की समस्या आने पर आयोग को ukpschelpine@gmail.com पर ई-मेल किया जा सकता है|


अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे विज्ञापन को अच्छी तरह है पढ़ने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें| आवेदन की अंतिम तिथि के बाद इसमें त्रुटि सुधार का मौका भी दिया जाएगा| जिसमें नाम, पिता का नाम, पता आदि में परिवर्तन कर सकते हैं| हालांकि मोबाइल नंबर, ई-मेल में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता| इस कारण अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल अच्छी तरह देखकर ही आवेदन करें|