उत्तराखंड में दो दिन जमकर गिरेगा पाला, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है| मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में ठंड रहने की संभावना है| आज 14 और 15 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है|


इस दौरान सुबह और रात में ठंड में इजाफा होगा| बता दें, बीते दिवस हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री नीचे गिरकर 4.02 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया| वहीं दिन का तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा| ठंड के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं|