
अल्मोड़ा| सात सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने हड़ताल शुरू की है| जिले के एक साथ 800 से ज्यादा डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से गांव में डाक पहुंचनी मुश्किल हो गई है| ऐसे में डाकघरों में कामकाज पूरी तरह तप पड़ा हुआ है|
डाक सेवकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहां की जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे|
बता दें, बीते मंगलवार को जिलेभर के डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया| जिले के विभिन्न हिस्सों से डाक सेवक डाक अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरना देते हुए प्रदर्शन किया| कहा कि कार्य समय 5 घंटे से बढ़कर 8 घंटे करने, कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिश को लागू करने, सामूहिक बीमा कवरेज की धनराशि को 5 लाख रुपये तक बढ़ाना, विभागीय कर्मचारियों की तरह ग्रेच्युटी को डेढ़ लाख रुपये से बढ़कर 5 लाख रुपये करना, समान कार्य समान वेतन, डाकघर में लैपटॉप, ब्राडबैंड की सुविधा देने की लंबे समय से मांग की जा रही है| सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया|
कहा, अब आर-पार की लड़ाई है| मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा| बता दें, डाक सेवकों की हड़ताल से 200 से ज्यादा डाकघर में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है, इससे लोगों की दिक्कत बढ़ रही है|

