
अल्मोड़ा| एक पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है|
जानकारी के मुताबिक, द्वाराहाट नगर पंचायत क्षेत्र में विद्यापुर वार्ड निवासी मोहन सिंह बिष्ट ने होटल मालिक के खिलाफ बीते सोमवार को तहरीर दी|
उसके मुताबिक होटल मालिक ने खूंखार कुत्ते पाले हैं, इनके जरिए वह लोगों को डराता है| बीते शनिवार को होटल मालिक और उसकी पत्नी ने जबरन उस पर कुत्ता छोड़ दिया| कुत्ते ने उसे काटकर घायल कर दिया|
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ धारा 289 के तहत केस दर्ज किया है|
एसएसपी रामचंद्र राजगुरु के मुताबिक, केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है|

