पिथौरागढ़:- 35 दिन से लापता व्यक्ति का गधेरे में मिला शव….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ में ग्राम पंचायत धनिया खान के सिटौली गांव निवासी लापता बुजुर्ग का शव गधेरे में 35 दिन के बाद मिला है। बता दें कि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रख दिया है।

दरअसल 58 वर्षीय हयात सिंह बोरा निवासी सिटौली गांव 4 नवंबर को घर से कहीं चले गए थे और काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिले अगले दिन उनके भाई सोबन सिंह बोरा ने पुलिस को उनके लापता होने की खबर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उनकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद बीते रविवार को घर से करीब 6 किलोमीटर दूर काणीखेत के पास बहने वाले गधेरे में घास काटने गई महिलाओं को एक शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने जांच की तो वह शव लापता बुजुर्ग का था। बता दे कि मृतक अविवाहित था और उसके शव को मोर्चरी में रखा गया है।