
पौड़ी| उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक निवासी एक ग्राम विकास अधिकारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई| उनका शव जिला मुख्यालय में बनी मोर्चरी में रखा| जहां रात में चूहों ने शव कुतर दिया| सुबह जब परिजनों ने शव देखा तो विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और कहा की मोर्चरी की सुविधाओं के प्रति स्वास्थ्य महकमा लापरवाह बना है|
उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है|
दरअसल, ब्लॉक एकेश्वर के नौगांवखाल में सेवारत ग्राम विकास अधिकारी राहुल उप्रेती कि बीते शुक्रवार को तबीयत अचानक खराब हो गई| राहुल को उनकी पत्नी सीएचसी नौगांवखाल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| मौत किस कारण से हुई इसके लिए शव का पोस्टमार्टम होना था| लेकिन सीएचसी में मोर्चरी नहीं होने के कारण शव को जिला मुख्यालय पौड़ी लाया गया|
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मोर्चरी में डीप फ्रीजर खराब था| उन्हें नहीं बताया गया| डिप फ्रीजर का दरवाजा भी पूरा बंद नहीं हुआ था| शव रखने को लेकर कर्मचारियों का व्यवहार बहुत ही नकारात्मक रहा|
रात होने के कारण शव 9:00 बजे मोर्चरी में रख दिया गया|
आरोप लगाया गया कि मार्ग की ओर से मोर्चरी का मेन गेट भी रात भर खुला था| सुबह जब शव को देखा तो परिजनों के होश उड़ गए| शव को चूहों ने कूतरा हुआ था| परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया| कहां की प्रशासन को घोर लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए|
