
अल्मोड़ा। जिले में लगातार तापमान घटने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। सुबह कोहरा छाने के कारण लोग रोजमर्रा के कार्यों को समय पर नहीं कर पा रहे हैं और तापमान में इससे गिरावट भी हो रही है।
पाला गिरने से ठंड महसूस होने लगी है। इस बार नवंबर का महीना पिछले वर्षों की अपेक्षा सबसे गर्म बीता मगर दिसंबर शुरू होने के साथ ही ठंड में लगातार बढ़ोतरी भी शुरू हो चुकी है वहीं लोगों ने सुबह-शाम टहलना भी बंद कर दिया है और कोहरा छटने तक तो 11:30 से 12:00 जा रहे हैं। धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है लेकिन सुबह और शाम ठंड बढ़ने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में लोग गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। जिले में दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही ठंड बढ़नी भी शुरू हो गई है। बता दें कि आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को नगर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुछ दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होने के आसार हैं वहीं बारिश के साथ-साथ पारे में भी गिरावट होगी।
