
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान को गुटखा कंपनियों का प्रचार करने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा नोटिस जारी किया गया है। बता दे कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ को केंद्र सरकार द्वारा यह जानकारी दी गई है और कहा गया है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई की जा रही है।
इस पर कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 मई 2024 की तारीख तय कर दी गई है। यह आदेश जस्टिस राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने एक अवमानना याचिका पर पारित किया है कहा गया है कि 22 सितंबर 2022 को हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि अभिनेताओं द्वारा गुटखा कंपनियों का प्रचार किए जाने के मामले में यदि याची आवेदन देता है तो उस पर विचार कर त्वरित निस्तानतरण किया जाए और याची द्वारा दलील थी कि उक्त आदेश के पालन में उसने 15 अक्टूबर 2022 को प्रतिवेदन भेज कर कार्यवाही की मांग की लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हुई इस मामले में कोर्ट ने 24 अगस्त 2023 को कैबिनेट सचिव व मुख्य आयुक्त उपभोक्ता संरक्षण को अवमानना का नोटिस जारी किया था। केंद्र सरकार की ओर से डिप्टी सालिसीटर जनरल ने 16 अक्टूबर को नोटिस की प्रति पेश करते हुए बताया कि केंद्र ने अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा है।

