Google (गूगल) पर सही रिजल्ट पाने के लिए फॉलो करें यह टिप्स

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला सर्च इंजन गूगल है| अगर हमें कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो हम इस प्लेटफार्म का सहारा लेते हैं| लेकिन इससे कई बार हमें सही रिजल्ट नहीं मिलते| जिस कारण हमारा पूरा समय सर्चिंग में ही बर्बाद हो जाता है| आज हम आपको सर्चिंग के द्वारा सही रिजल्ट पाने के लिए ऐसे टिप्स बताएंगे जो आपके बहुत काम आएंगे|


(1) अगर आप गूगल पर किसी का बयान सर्च कर रहे हैं तो आप डबल इनवर्टेड कॉमा (“)लगाकर बयान को सर्च कर सकते हैं| इससे आपको बयान गूगल पर मिल जाएगा|


(2) अगर आप गूगल पर महत्वहीन पेज को हटाना चाहते हैं तो माइनस (-) का इस्तेमाल करें| इससे गूगल पर से सारे महत्वहीन पेज हट जाएंगे|


(3) अगर आप गूगल पर ऐसी लाइन सर्च कर रही हैं जिसके कुछ शब्द आप भूल गए हैं, ऐसी स्थिति में आप उस लाइन के आगे एस्टरिस्क, स्टार (*) का साइन लगाकर सर्च करें| जिससे आपको गूगल पर सही शब्दों के साथ लाइन लिखी हुई मिलेगी और रिजल्ट भी सही मिलेगा|


(5) जब हम गूगल पर किन्ही विशेष चीजों के बारे में जानने के लिए सर्च करते हैं तब सबसे ज्यादा सर्च फिल्टर और टैब का प्रयोग होता है| मान लीजिए आप अपने आसपास किसी बेहतर कैफे, होटल या कुछ भी सर्च कर रहे हैं तो आप बेहतर सर्च रिजल्ट के लिए सर्च फिल्टर या टाइप का प्रयोग करके बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं|