ओमिक्राॅन के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र ने राज्य को किया सचेत, जानिए क्या कहा

देश में ओमिक्राॅन वैरीएंट का खतरा बढ़ते ही जा रहा है| आए दिन ओमिक्राॅन के नए मामले सामने आ रहे हैं| देश में ओमिक्राॅन की कुल मामले 33 हो गए हैं| महाराष्ट्र में ओमिक्राॅन के सबसे अधिक 17 मामले सामने आ चुके हैं| मुंबई में ओमिक्राॅन के बढ़ते खतरे को देखकर धारा 144 लागू कर दी गई है| राजस्थान से इसके 2 मामले सामने आ चुके हैं| राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्राॅन के दो मामले सामने आ चुके हैं| इस नए वैरीएंट को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर सचेत किया|


केंद्र ने राज्यों को सचेत करते हुए कहां की लोग मास्क ना पहनकर जोखिम मोल ले रही है, सरकार ने कहा कि अभी मास्क हटाने का वक्त नहीं आया है| लेकिन फिर भी लोगों ने मास्क हटाना शुरू कर दिया है जिससे फिर से हम खतरे में आ गए हैं| हमें याद रखना होगा कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी मास्क पहनना अनिवार्य है| केंद्र ने सभी राज्यो, केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे स्थिति पर कड़ी नजर रखें और जोखिम मोल ना ले| जिला स्तरीय उपायों पर ध्यान दिया जाए|


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि, केरल, पुडुचेरी, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी बंगाल और नागालैंड के बीते दो हफ्तों से 19 दिनों में पिछले 5 से 10 फीसद के बीच पॉजिटिव दर दर्ज की गई है| भूषण ने कहा कि किसी जिले में संक्रमण दर से जुड़े पर नियमानुसार तत्काल सख्त उपाय किए जाए| जहां ज्यादा संक्रमण फैल रहा हैं वहां ज्यादा तेजी से टेस्टिंग की जाए तथा संपर्क में आए व्यक्तियों की खोज करने के बाद उनके टेस्टिंग के भी निर्देश दिए|


देश में अभी कुल कोरोना सक्रिय केसों की संख्या 93,277 है|