Uttrakhand- जोशीमठ में छः जगहों पर होगा जियो टेक्निकल सर्वे…… हार्ड रॉक नहीं मिलने के कारण की जा रही है 80 मीटर नीचे जमीन की जांच

उत्तराखंड राज्य के जोशीमठ में छः जगहों पर जियो टेक्निकल सर्वे होना है। बता दे कि भू- धंसाव प्रभावित जोशीमठ में नीदरलैंड की कंपनी का सर्वे का काम जारी है और कंपनी का कहना है कि औली मार्ग पर सर्वे के बाद नगर में पांच अन्य जगहों पर भी यह सर्वे किया जाना है।

सर्वे में जुटी कंपनी के अनुसार 45 मीटर नीचे तक जांच होने पर भी हार्ड रॉक नहीं मिली जिसके कारण अब 80 मीटर नीचे तक जमीन की जांच की जाएगी। नगर में कुल 6 स्थानो पर जिओ टेक्निकल सर्वे के माध्यम से भूमि के अंदर पक्की चट्टानों का अवलोकन किया जाना है और औली रोड में हार्ड रॉक न मिलने के कारण 80 मीटर नीचे तक जमीन की जांच की जा रही है इसके अलावा पांच अन्य स्थानों में भी जिओ टेक्निकल सर्वे होना है जिसके माध्यम से जमीन की गहराइयों की जांच कर वस्तु स्थिति का पता लगाकर भू धंसाव रोकने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।