
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में पिता के ठेले पर खाना बेचने के दौरान बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। बता दे कि अज्ञात हमलावर ने चापड़ से ताबड़तोड़ वार करते हुए इस हत्या को अंजाम दिया।
घटना के बाद एसपी सिटी सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। बता दे कि पीलीभीत व हाल निवासी कत्था फैक्टरी गोशाला निवासी सुमेर सिंह ने फैक्टरी के पास रामपुर रोड पर दीपावली के बाद खाने का ठेला शुरू किया था जहां पर दाल ,चावल व रोटी- सब्जी बेची जाती है उसका 32 वर्षीय बेटा अमित कश्यप गन्ना सेंटर के पास एशियन पेंट कंपनी में काम करता है। रविवार को बेटे की छुट्टी के चलते वहां खुद 5:00 बजे मंगलपड़ाव बाजार में सब्जी लेने चले गए इस दौरान अमित अपने बेटे के साथ ठेले पर खड़ा था और शाम 6:00 बजे लाइट चली गई तथा अंधेरा हो गया इस पर अमित ने बेटे को घर पर चार्जिंग बल्ब लेने के लिए भेज दिया। बेटा बल्ब लेने पहुंचा तो वापस आने पर उसने देखा कि अमित लहूलुहान पड़ा हुआ है बेटे ने शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद अमित को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया उसे वहां वेंटिलेटर पर रखा गया था मगर डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी। बता दे कि घटनास्थल के पास मुर्गे काटने की दुकान है जहां पर चापड़ का इस्तेमाल होता है इसलिए शक मुर्गे वाले पर गहरा रहा है।

