
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी टनल हादसे के दौरान सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए बाहर निकालने हेतु कई प्रयास किया जा रहे हैं।
बता दें कि मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने की प्रार्थना करते हुए नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने प्रार्थना कर उनकी सलामती की दुआ मांगी। कालेज प्रधानाचार्य डॉक्टर घनश्याम गुप्ता के अनुसार प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग में दिवाली के दिन से मलबा आने के कारण वहां काम का रहे 41 मजदूर फंस गए थे और उन्हें बाहर निकालने के लिए छात्र-छात्राएं हाथ जोड़कर दुआ मांग रहे हैं। विद्यालय प्रांगण के मंदिर में विराजमान विद्या की देवी मां सरस्वती से हाथ जोड़कर उनकी सलामती की दुआ की जा रही है।

