
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में टनल हादसे के दौरान सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिक फंस चुके हैं जिन्हें निकालने के लिए अलग-अलग मशीनों से ड्रिलिंग चल रही है।
बता दे कि सुरंग के मलबे में फंसी औगर मशीन को काटने के लिए हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मशीन मंगाई गई है और प्लाज्मा कटर की सहायता से आज रविवार की सुबह से श्रमिकों को बचाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि आज रविवार की सुबह प्लाज्मा कटर मशीन को सिलक्यारा लाया गया और घटनास्थल पर नई मशीन के पहुंचने से पहले ही अगर मशीन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हैदराबाद से जो मशीन लाई गई है उसने अपना काम शुरू कर दिया है और तेजी से कटाई भी चल रही है तथा 14 मीटर की दूरी शेष बची हुई है जो कि अगले कुछ घंटे में पूरी कर ली जाएगी और उसके बाद मैन्युअल ड्रिलिंग का काम भी शुरू हो जाएगा। बता दे कि बीते दिन भी ड्रिलिंग का कार्य रुका रहा क्योंकि सुरंग में अमेरिकन औगर मशीन का एक हिस्सा टूट गया था जिससे कार्य में बाधा आ गई।

