उत्तराखंड के देहरादून से बाहर होंगी डीजल वाली बसें…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में प्रदूषण के कारण डीजल वाली बसों को बाहर करने की तैयारी चल रही है।

बता दे कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए यह निर्णय लिया जा रहा है। डीजल सिटी बसों को बाहर करके शहर में केवल सीएनजी व इलेक्ट्रॉनिक बस चलेंगी इसके लिए सिटी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन का गठन किया जाएगा जो उत्तराखंड परिवहन निगम के अधीन होगा। बता दें कि वर्तमान समय में 30 इलेक्ट्रॉनिक बसें भी सीटीसी के अधीन ही संचालित होगी जो कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत संचालित हो रही है। नई सीएनजी या इलेक्ट्रॉनिक बस लाने पर ट्रांसपोर्टर को सब्सिडी देने की तैयारी भी चल रही है।

बता दें कि बीते गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉक्टर एसएस संधू की अध्यक्षता में यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक हुई और यह बैठक शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवा में सुधार के लिए की गई इस दौरान स्पेशल परपज व्हीकल के गठन करने को लेकर भी चर्चा हुई और परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले 1 वर्ष से शहर में सीएनजी सिटी बसों के संचालन की कसरत कर रहे हैं और पहले भी इसके लिए बैठकर हो चुकी है। अब शहर में डीजल सिटी बसों के बदले इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसों के संचालन का प्रस्ताव रखा गया है इसके लिए सिटी बस संचालकों ने इसे सिरे से नकार दिया। उनका कहना था कि वह एक से सवा करोड रुपए की कीमती इलेक्ट्रॉनिक बस नहीं खरीद सकते हालांकि सीएनजी बसों पर उन्होंने सशक्त सैद्धांतिक सहमति दे दी थी और शर्त यह रखी थी कि स्मार्ट सिटी परियोजना की इलेक्ट्रॉनिक बसों की तर्ज पर सिटी बस संचालकों को भी सीएनजी बसों में सब्सिडी दी जाए।