
कोटद्वार। क्षेत्र में अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है बता दे कि बीते गुरुवार की सुबह नजीबाबाद- बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के मध्य सड़क पर अचानक लालपुर के समीप हाथी आ गया और इस कारण एक बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ गया जिससे बाइक गिर गई और दुर्घटना में युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक युवक दीपावली की छुट्टियां बिताने के बाद अपनी ड्यूटी पर जा रहा था और वह प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज खैरासैंण में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत था। दीपावली की छुट्टियों के बाद बीते गुरुवार को 35 वर्षीय सत्येंद्र बाइक से ड्यूटी पर वापस लौट रहा था इसी दौरान बाइक के आगे लालपुर के समीप अचानक हाथी आ गया जिससे सत्येंद्र घबरा गया और बाईक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे सत्येंद्र के सीने और सर में चोट आई इसके बाद उसे चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

