Uttarakhand-राज्य के इस क्षेत्र में लगेगा शिक्षकों का तीन दिवसीय महाकुंभ….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में आगामी 17 नवंबर 2023 से 19 नवंबर 2023 तक शिक्षक महाकुंभ का आयोजन होने वाला है। बता दे कि विद्या भारती संचालित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होगा जिसमें देश के कई राज्यों से शिक्षक आएंगे और यह महोत्सव पहली बार आयोजन किया जा रहा है।

इसमें जम्मू- कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब ,दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,बिहार ,गुजरात आदि राज्यों के कला और संस्कृति से जुड़े करीब 400 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल होंगी। इसके अलावा इसका उद्घाटन शुक्रवार को होगा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह, विद्या भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.अवनीश भटनागर, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार में पूर्व निदेशक गिरीश जोशी और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली के श्रीष डोभाल शामिल होंगे।