
उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए| बीती देर रात उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए|
भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप देर रात 2 बजकर दो मिनट में आया| रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई| किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है|
भूकंप का केंद्र मोरी अंतर्गत सांकरी के सिंगतूर रेंज के वन क्षेत्र में जमीन से पांच किमी नीचे था|
वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है| उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन 4 और 5 में है, इसलिए बार-बार भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं|

