
देहरादून| केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है|
जिसके मुताबिक राज्य की सड़कें रोजाना औसतन तीन लोगों की जान ले रही है| हर 100 हादसों में 62% लोग जान गंवा रहे हैं| इस मामले में उत्तराखंड देश में आठवें स्थान पर है|
पिछले साल के मुकाबले उत्तराखंड में सड़क हादसों और मौतों का आंकड़ा 27% बढ़ गया है|
रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में वर्ष 2021 में 1405 हादसों में 820 की मौत हुई थी, 1091 घायल हुए थे| जो आंकड़ा 2022 में बढ़ गया| 2022 में 1674 हादसों में 1042 की मौत और 1613 घायल हुए हैं| मौतों का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 27.07 प्रतिशत और हादसों का आंकड़ा 19.10% बढ़ गया है|
राज्य में होने वाले हर 100 हादसों में 62.2 फ़ीसदी लोगों की मौत होती है| इस मामले में उत्तराखंड देश का आठवां राज्य है, जबकि सड़क हादसों में देश में 23 वें स्थान पर है|

